
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह द्वारा अजय सिंह को आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठित होना आज समय की मांग है
खबर विस्तार
आजमगढ़ । अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा संगठन विस्तार के क्रम में उकरौरा में एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 15 सितंबर 2024 को आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत उग्रसेन सिंह द्वारा अजय सिंह को आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता अशोक सिंह तथा संचालन अखिलेश सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल प्रांत प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, संयोजक यशवंत सिंह, खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह, सचिव संजय सिंह, गोरखपुर मंडल अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह, मंडल संगठन मंत्री वाल्मीकि सिंह, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष लालू सिंह, बलिया के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, मऊ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, गोरखपुर व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित आजमगढ़ के क्षत्रियों ने उपस्थित होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि संगठित होना आज समय की मांग है। हम सभी लोग संगठित होकर संगठन को मजबूत करते हुए समाज को गति देने का कार्य करें। प्रदेश अध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने कहा कि आजमगढ़ जिला चूंकि मंडल का जिला है, और हमें उम्मीद है कि एक नौजवान ऊर्जावान जिलाध्यक्ष के रूप में अजय सिंह द्वारा एक मजबूत संगठन तैयार किया जाएगा। तहसील एवं ब्लॉक स्तर और जिन गांवों में हमारी उपस्थिति है, वहां तक संगठन को मजबूत करने के लिए सर्वप्रथम लोगों को सक्रिय एवं आजीवन सदस्य बनाएं, तभी उनको पदाधिकारी बनाया जा सकता है। जिलाध्यक्ष चूंकि जिले का सबसे मजबूत कड़ी होता है, अतः उन्हें विशेष रूप से सतर्क होकर क्षत्रियों के मान सम्मान की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहना होगा। खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजीत शाही ने कहा कि खेलकूद में आरक्षण नहीं है, जो बच्चे पढ़ने में कमजोर हों, उन बच्चों को खेलकूद में भेजें, बच्चे समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। मंडल अध्यक्ष ने संगठन के बारे में बताते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का गठन कब और कैसे हुआ, उसके संबंध में सभी उपस्थित क्षत्रियों को जानकारी दी। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष गोरखपुर लालू सिंह ने बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने की बात कही, उन्होंने कहा कि आज तलवार का नहीं शिक्षा का युग है, शिक्षा ऐसा शस्त्र है जो मनुष्य को कभी झुकने नहीं देती। जिलाध्यक्ष मऊ ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अजय सिंह द्वारा जो प्रयास किया गया, उसके लिए साधुवाद के पात्र हैं, वे बहुत ही ऊर्जावान हैं, और संगठन को मजबूत करेंगे, अन्य वक्ताओं ने भी क्षत्रिय समाज के गठन और संगठित रहने के बारे में अपने विचार रखे। अंत में अशोक सिंह के अध्यक्षीय भाषण के पश्चात सभा की कार्रवाई संपन्न की गई।