
अतरौलिया आजमगढ़ नगर पंचायत स्थित व्यापार मंडल के संरक्षक रहे सगीर अंसारी के प्रतिष्ठान पर कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई,जिसमे नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिमांशु विनायकर और कमेटी के अन्य सदस्यों के विचार विमर्श के बाद अन्य पदों पर पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई सगीर अंसारी पूर्व की तरह संरक्षक के पद पर बने रहेंगे वही उपाध्यक्ष के पद पर प्रवीन मद्धेशिया को जिम्मेदारी दी गयी है। महामंत्री के पद पर शिवम सोनी,कोषाध्यक्ष के पद पर राजू यादव एवं संगठन मंत्री के लिए चार पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई ,जिसमे नितेश जायसवाल,इमरान अहमद, बंटी शर्मा को शामिल किया गया। इसके अलावा पांच सदस्यीय विशेष पैनल भी बनाया गया,जिसमे अमित जायसवाल पिंटू,नवनीत जायसवाल ,अमित जायसवाल, विक्की मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया को शामिल किया गया वही मीडिया प्रभारी के रूप में प्रवेश कसौंधन को मनोनित किया गया।