
फूलपुर।ब्लाक सभागार में सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकार रामअवतार की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी कार्यकत्री को जल जीवन मिशन के तहत प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लोगो ने मिलकर ब्लॉक परिसर में जागरूकता रैली निकाली।हाथों में बैनर पर लिखे स्लोगन को लेकर लोगो को आंगनवाड़ी ने अमूल्य निधि जल के प्रति सचेत किया इस दौरान लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक किया।मुख्य प्रशिक्षिका पूजा शर्मा ने कहा कि जल पर हमारी आगामी आने वाली पीढ़ियों का भी अधिकार है।इसलिए हम लोग इसे बर्बाद नहीं कर सकते।पानी का संकट भारत के लिए खतरे की घंटी है। समय रहते हम सभी को चेतना ही होगा।लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने से इस समस्या का समाधान हो सकता है।वाटर लेवल नीचे जाने से लोगों को पीने का पानी भी आसानी से नहीं उपलब्ध हो पा रहा है।उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्था और कार्यदाई संस्था जानकी प्रसाद मेमेरियल रिसर्च एंड एजुकेशन ट्रस्ट महाराजगंज आम जनमानस को जल संरक्षण के प्रति जागरुक करने का संदेश दे रहे है वही कुछ जल संरक्षण कैसे करें इसके उपायों से संबंधित लोगों को जानकारी प्रदान कर रहे थे। संचालन सर्वेश कुमार प्रधान सहायक आंगनवाड़ी ने किया। इस अवसर पर सर्वेश यादव, सुपर वाइजर उर्मिला पांडे,सोनम राय,किरण,आशा,मनीषा,भारत, रमेश,सुनील आदि थे।