फरिहा आजमगढ़ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलवार पार गांव निवासी शिवराम यादव पुत्र स्वर्गीय लौटन यादव 60 वर्ष मंगलवार की सुबह घर के ऊपर लगे झालर बटोरते वक्त हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई । जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलवार पार गांव निवासी शिवराम यादव असुरायन स्थित घर के ऊपर दीपावली के समय से लगी हुई झालर को आज मंगलवार की सुबह बटोरने के लिए जैसे ही छत के ऊपर चढ़े कि बगल से गुजर रहे बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए बगल के लोगों ने शोर मचाया जब तक लोग छत के ऊपर जाकर देखें तब तक मौत हो चुकी थी मृतक तीन बेटों का पिता था पत्नी राधिका का रो-रो कर बुरा हाल है । इस संबंध में थाना अध्यक्ष गंभीरपुर अमित त्रिपाठी से बात करने पर उन्होंने बताया कि कारण से मौत की सूचना अभी नहीं है सूचना मिलते ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।
