माहुल(आजमगढ़)! स्थानीय नगर के रफी मेमोरियल स्कूल में बुधवार को अहरौला थाने की पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र छात्राओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के साथ ही साथ साइबर अपराधों से बचने के उपाय की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता संबंधी पंपलेट भी बांटे गए। छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देते हुए महिला आरक्षी आभा दुबे ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान और मातृ वंदन योजना चला रही। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति रास्ते में आते जाते समय या सोशल मीडिया के माध्यम से छात्राओं को परेशान करता है तो इसकी जानकारी तत्काल विमेन पावर लाइन के टाल फ्री न 1090 या पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर दें।पुलिस आप की पहचान गुप्त रखेगी और संबंधित पर कार्यवाही होगी। इसी तरह घर में यदि किसी महिला या बालिका को परेशान या प्रताड़ित करने की दशा में महिला हेल्पलाइन न 181 पर शिकायत दर्ज कराए पुलिस आप को पांच मिनट के अंदर आप के दरवाजे पर आप की सुरक्षा के लिए। खड़ी मिलेगी। उपनिरीक्षक नीतेश चौबे ने साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि यदि आप के बैंक खाते से या सामान आदि के खरीदते समय किसी भी प्रकार का फ्राड या धोखाधड़ी होती है तो ऐसी दशा में आप हेल्प लाइन नं 1930 पर काल करे तत्काल कार्यवाही होगी उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों और महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वास्थ के प्रति कृत संकल्पित है।उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन न 1076 और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जारी हेल्प लाइन नं 102 और 108 के बारे में बिस्तर से बताया। इस अवसर पर महिला आरक्षी अनामिका कुशवाहा,खुशबू पासवान आरक्षी विकास ,वरुण निषाद स्कूल के प्रबंधक और माहुल के चेयरमैन लियाकत अली प्रिंसिपल अनवार आलम अविनाश सिंह रजनीश पाण्डेय आदि रहे।
