फरिहा आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र की गंभीरपुर थाना अंतर्गत अंबरपुर गांव में स्थित वृद्ध आश्रम में आज 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के दौरान ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत एएसपी ईश्वर गुर्जर (आईपीएस) आजमगढ़ द्वारा वृद्ध आश्रम में निवासरत समस्त 90 वृद्ध माता-पिता को फल, मिष्ठान वितरण किया गया, तथा आश्रम में दीप उत्सव हेतु “दिया”, मोमबत्ती, माचिस इत्यादि प्रदान किया गया। जिसमें डीएसपी कौस्तुभ त्रिपाठी , प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह निजामाबाद आजमगढ़, चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा फरिहा चौकी एवं तहसील निजामाबाद आजमगढ़ से नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह इत्यादि तथा वृद्ध आश्रम से श्री श्याम पाण्डेय प्रबंधक, श्री रविन्द्र यादव लेखाकार, श्री विजयेन्द्रनाथ शर्मा भंडाररक्षक, श्री पंकज सेवाकर्ता श्री अमित सुरक्षाकर्मी इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में वृद्ध आश्रम प्रबंधक श्याम पाण्डेय ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
