फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को आगामी पर्व दशहरा मेला,दुर्गा पूजा, रामलीला व मूर्ति विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए पीस कमेटी की बैठक सीओ भूपेश पांडेय और कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।दुर्गा पूजा, दशहरा, रामलीला पर्व के मद्देनजर उपस्थित कमेटी के लोगों से सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपील की गई।सीओ भूपेश पांडेय ने कहा कि शासन के गाइड लाइन के तहत पर्व मनाएं।पर्व की आड़ में सोशल मीडिया के तहत गलत संदेश पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी।सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस चप्पे-चप्पे मुस्तैद रहेगी अगर कोई नियम विरुद्ध कार्य करेगा तो उसके ऊपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।कोतवाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कई टिप्स दिए।पंडालों में बालू,और पानी की व्यवस्था दुर्गा पूजा समिति के लोग बखूबी देखे।कोतवाल देवेन्द्र सिंह ने दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों से डीजे साउंड की ध्वनि को लेकर कई तरह के सुझाव दिए।कहा कि कोई भी पर्व भाईचारा व आपसी सौहार्द की कड़ी को मजबूत करने का संदेश देता है।चेताया कि पर्व की आड़ में खलल उत्पन्न करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा, एसआई दिनेश त्रिपाठी,नगर समेत क्षेत्र के दर्जनों संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
