मुबारकपुर (आजमगढ़)। उत्तर प्रदेश में डिजिटल यात्री परिवहन सेवा को बढ़ावा देने की दिशा में येलो कैब प्राइवेट लिमिटेड को यात्री परिवहन समन्वयक के रूप में संचालन हेतु लाइसेंस जारी किया गया है। इसको लेकर मुबारकपुर के पूरा रानी समौधी रोड स्थित कार्यालय में मौलाना अज़ीम अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया को जानकारी दी। मौलाना अज़ीम अहमद ने कहा कि येलो कैब का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक यातायात सेवा उपलब्ध कराना है। इस सेवा के शुरू होने से शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। डिजिटल माध्यम से यात्री अपनी जरूरत के अनुसार यात्रा की बुकिंग कर सकेंगे उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित इस पहल से यात्रियों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी अवसर मिलेगा। कंपनी का लक्ष्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाओं का विस्तार कर आम लोगों के लिए यातायात को अधिक सुलभ बनाना है।
