माहुल(आजमगढ़)! क्षेत्र के गनवारा गांव की रामलीला और दुर्गापूजा 11 अक्तूबर से शुरू होगी जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सन 1983 में राम जानकी रामलीला समिति के तत्वाधान में गनवारा गांव में रामलीला की शुरुआत हुई।उसके बाद से अनवरत यह लीला हर वर्ष नए और अद्भुत तरीके से होती रही।इस गांव की रामलीला की सबसे खास बात यह है कि गांव के ही लोग आपस में मिल जुल कर नव दिन चलने वाली इस लीला का खर्च वहन करते है।इस वर्ष इसके अदभुत मंचन के लिए समिति के कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में विगत एक माह से लगातार कलाकार रिहल्सल करते रहे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की रामलीला आधुनिक साज सज्जा के साथ होगी और कलाकार जीवंत प्रस्तुति करेंगे।
