फूलपुर आजमगढ़ एसडीएम निकेत वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को फूलपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसडीएम ने त्योहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि,दुर्गा पूजा व दशहरा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है।नवरात्रि के दौरान विद्युत व्यवस्था की आपूर्ति बनाए रखने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों के आस-पास एवं मूर्ति विसर्जन के रास्तों पर विशेष रूप से मौके का निरीक्षण कर ढीले एवं लटके हुए विद्युत तारों को ठीक करा दिया जाए।नगर पंचायत सहित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्गा पूजा में दुर्गा पंडालों की स्थापना से लेकर विसर्जन तक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए समय रहते हुए ठीक करा लिया जाए।क्राइम इंस्पेक्टर निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के दौरान चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था का आश्वासन देते हुए कहा की त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी।उन्होंने लोगों से इस व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील किया।
