फरिहा आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साइकिल से बकरी के लिए फरिहा बाजार से चोकर लेकर अपने घर चकिया हुसैनाबाद जा रहा था कि इतने में और अनियंत्रित ट्रक जिसका पंजीकरण संख्या UP 50AT 5698 है उसने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान असद पुत्र स्वर्गीय नसीम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम चकिया हुसैनाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही निजामाबाद प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक दो भाइयों में छोटा था बड़ा भाई अर्सलान रोजी-रोटी के लिए विदेश में रहता है घर पर मां नसरीन का घटना के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है ।
