माहुल(आजमगढ़)स्थानीय नगरपंचायत के वार्ड न एक संत कबीर नगर और वॉर्ड न आठ अब्दुल कलाम नगर में स्थित सड़क और जल खाते की जमीन की गुरुवार को राजस्व टीम ने मापी किया।मापी में उक्त दोनों सरकारी जमीनों में 20 लोगों का अवैध कब्जा पाया गया। नगर पंचायत माहुल के वार्ड न आठ अब्दुल कलाम नगर निवासी जर्रार अहमद ने वार्ड न एक और वार्ड न आठ में सड़क और जल खाते की भूमि की मापी कर अवैध कब्जा हटवाने की मांग उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार से किया था।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ राय के नेतृत्व में पांच लेखपालों की टीम को मापी के लिए निर्देशित किया।उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम ने वार्ड न एक स्थित सड़क के रकबे की मापी किया जिसमें 10 लोगों के मकाम उक्त भूमि में पाए गए।उसके बाद राजस्व टीम ने वार्ड न आठ स्थित पोखरी(जल खाते)की भूमि की मापी किया।जल खाते की भूमि में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलमान कुरैशी और उनके परिवार सहित एक दर्जन से अधिक लोगों का अवैध कब्जा पाया गया।मापी में सरकारी भूमि में पाए जाने पर निर्माणाधीन मुन्ना कुरैशी के मकान को लोकपाल द्वारा माहुल चौकी की पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर रुकवा दिया। इस संबंध में लेखपाल सौरभ राय का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर उपजिलाधिकारी के आदेश के क्रम में उक्त दोनों सरकारी भूमि की मापी कर अवैध कब्जाधारकों को चिन्हित करने की कार्यवाही की जा रही।जल्दी ही मापी की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी जाएगी।
