फूलपुर आजमगढ़ उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील फूलपुर ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO)की ओर से लेखपाल साथियों के खिलाफ की जा रही कथित गलत एवं अनुचित ट्रैप कार्रवाई को लेकर शनिवार को धरना प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई है।संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में इस संबंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार को मांग पत्र देकर निष्पक्ष जांच और लेखपाल संवर्ग के लिए भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित कराने की मांग की है।इस दौरान लेखपाल संघ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया,और थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया। संघ की ओर से दिए गए पत्र में कहा गया है कि लेखपाल ग्रामीण क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में शासन की योजनाओं एवं राजस्व संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते है, किसी कर्मचारी के खिलाफ गलत अथवा सुनियोजित ट्रैप कार्रवाई होने से उसके सेवा काल सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।संघ ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक कार्रवाई का समर्थन करते हुए नियमविरुद्ध या अनुचित कार्रवाई का विरोध किया है।पत्र में तहसील सोहावल में लेखपाल साथी उत्कर्ष दीप के साथ हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि उपलब्ध सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के अवलोकन से प्रथम दृष्टया रिश्वत लिए जाने का कोई स्पष्ट तथ्य प्रतीत नहीं होता।संघ ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।संघ ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लेखपाल संवर्ग के लिए भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 22 अगस्त 2026 को फूलपुर लेखपाल संघ ने थाना समाधान दिवस का बहिष्कार किया गया।फूलपुर तहसील अध्यक्ष बिशाल सिंह और तहसील मंत्री बिन्द्रेश यादव ने इस कार्यक्रम के लिए आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष यशपाल चौहान,अश्वनी कुमार रबि शंकर सिंह यादव,अनिल यादव,कृष्ण चंद यादव,हरि मोहन त्रिपाठी,नागेंद्र तिवारी अरबिंद पाण्डेय,धर्मेंद्र गौतम प्रदीप सोनी,मनोज प्रजापति शिवानी जायसवाल,बासुदेव यादव,जैनेंद्र प्रसाद,सुषमा चंद्रकांता,सुनील कुमार,राजेश कुमार आदि लोग रहे। अध्यक्षता विशाल सिंह एवं संचालन बिन्द्रेश यादव ने किया।
