लालगंज (आजमगढ़) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के व्यवहारा गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13वर्षीय सलोनी की मृत्यु हो गयी।देवगांव कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर धरांग गांव निवासी सलोनी सरोज पुत्री अजय सरोज अपने ननिहाल व्यवहरा में रह रही थी। बृहस्पतिवार को दोपहर में बारिश शुरू होने पर वह छत पर रखे कपड़े को लेने गई कि इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई ।परिवार के लोग आनन फानन में ले कर सौ शैया हॉस्पिटल लालगंज पहुंचे जहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृत का घोषणा होते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।पुलिस चौकी प्रभारी आर एन पाण्डेय हॉस्पिटल पहुंच कर कानूनी कार्यवाही में लग गए।
