माहुल (आजमगढ़)स्थानीय नगर में अशरफियां इंटर कालेज के छात्रों द्वारा बुधवार को कार्यवाहक प्रधानाचार्य अमीर खुसरो के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे छात्रों द्वारा लगाए गए भारत माता की जय के उदघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यह तिरंगा यात्रा अशरफियां इंटर कालेज परिसर से निकल कर माहुल के रामलीला मैदान में होते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया उसके बाद पुलिस चौकी से घूम कर पुनः कालेज परिसर में जा कर समाप्त हुई।यात्रा में छात्र तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगा कर देश भक्ति का संचार लोगो में करते रहें। इस यात्रा में अदील अहमद, जिशान अहमद, अरुण कुमार मिश्र इसरार अहमद आदि रहे।
