लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर के दक्षिणी छोर परशुराम तिराहा के पास नेशनल हाईवे पर गड्ढा हो जाने के कारण आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिर रहे है। ज्ञातब्य हो कि नेशनल हाईवे का जब से निर्माण हुआ है एक पटरी पर कुछ ही दिन में सड़क टूट जा रही है जिसका कार्यदायी संस्था द्वारा कई बार मरम्मत कराया गया लेकिन कुछ ही दिन में सड़क पुनः टूट जा रही है।इस समय भी परशुराम तिराहा पर गड्ढा बना हुआ है जो दो पहिया वाहनों के लिए काल से कम नहीं है।इस समय उक्त है हाइवे से कांवरियो का आना जाना लगा हुआ है।लग रहा है कि स्थानीय प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है अन्यथा कार्यदाई संस्था द्वारा अब तक मरम्मत कार्य करा दिया गया होता। आसपास के लोगों ने अविलंब मरम्मत कराने की मॉग किया है।
