अलम की ऊंचाई छोटी रखने और जलजमाव वाले रास्तों को दुरुस्त कराने के निर्देश, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई।
फूलपुर।सावन माह के सोमवार और चेहल्लुम पर्व के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए फूलपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने की।इस दौरान त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने,भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपस्थित लोगों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।यदि कोई उपद्रवी तत्व शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेहल्लुम जुलूस के दौरान अलम की ऊंचाई छोटी रखने की अपील की,ताकि विद्युत तारों से टकराने की संभावना न रहे और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही,रास्तों में जलजमाव होने की स्थिति में मिट्टी डालकर रास्ते को दुरुस्त कराने की बात कही गई। जिससे जुलूस और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।इस मौके पर एसएसआई विजय गौड़, रानी साहू अयाज खान, आशीष, अरशद, जौखु सुरेश गुप्ता, प्रेमचंद गिरी, शिव प्रकाश मिश्रा, अजीज खान रविन्द्र यादव,सहित पीस कमेटी के सदस्य और क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद थे।
