माहुल(आजमगढ़)। फूलपुर तहसील के दाखिनगावा गांव में बुधवार एक व्यक्ति की भूमिधरी में प्रधान द्वारा निर्मित इंटरलॉकिंग ईट की फैक्ट्री को प्रशासन ने हटवा दिया।उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की अगुआई में प्रशासन की इस कार्यवाही से गांव में हड़कंप की स्थिति रही। दखिनगांवा गांव में गाटा संख्या 625 राजस्व अभिलेखों में राजेश चौरसिया के नाम से दर्ज है।इसी भूभाग के उत्तरी तरफ गाटा संख्या 635 यहां के प्रधान पवन कुमार यादव और सुनील कुमार यादव के नाम दर्ज है।प्रधान ने तीन वर्ष पूर्व अपनी जमीन के साथ ही साथ राजेश चौरसिया की 40 वर्ग मीटर जमीन को जबरन कब्जा करके उसमें अपने इंटरलॉकिंग फैक्ट्री की बाहरी दीवार खड़ी कर के कब्जा कर लिया।राजेश चौरसिया की शिकायत पर उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव और विजय प्रताप के साथ 10लेखपाल और पुलिस बल के साथ पहुंचकर उक्त भूमि की मापी कराई। मापी में राजेश चौरसिया की 40 वर्गमीटर भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। उसके बाद राजस्व टीम ने बैंकहो लोडर के माध्यम से उक्त भूमि में बनी दीवार को हटवा दिया और राजेश चौरसिया की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया और वहां काफी भीड़ हो गई। इस मौके पर लेखपाल विशाल सिंह,बिंद्रेश कुमार करुणेश सिंह,वीरेंद्र गौतम,सौरभ राय,हरिदर्शन,प्रवीण,मयंक आदि रहे।।
