आजमगढ़ डीएवी के पूर्व छात्रनेता कृपामणि तिवारी को हिंदू जागरण मंच का जिला संयोजक घोषित किया गया है। संगठन द्वारा जारी नई सूची में उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।कृपामणि तिवारी डीएवी पीजी कॉलेज, के पूर्व छात्रनेता रहे हैं। छात्र जीवन से ही वे सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया तथा छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।वर्तमान में वे ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान में जिला सह-संयोजक की भूमिका भी निभा रहे हैं। संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और व्यापक जनसंपर्क को देखते हुए हिंदू जागरण मंच ने उन्हें जनपद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।संगठन के पदाधिकारियों का विश्वास है कि कृपामणि तिवारी के नेतृत्व में हिंदू जागरण मंच आजमगढ़ में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को और अधिक गति देगा तथा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
