फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर तहसील क्षेत्र के दशमड़ा गांव निवासी 65 वर्षीय मीना देवी,पत्नी स्वर्गीय रामसूरत गौड़,पिछले चार माह से पेट के असामान्य रूप से बढ़ने की समस्या से परेशान थी।उन्हें लगा कि उनका वजन बढ़ रहा है,इसलिए उन्होंने लगातार वजन कम करने की दवाइयों और अन्य उपचार का सहारा लिया।इसके बावजूद पेट का आकार लगातार बढ़ता गया,जिससे परिवार की चिंता भी बढ़ने लगी।स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने मीना देवी को उपचार के लिए ताहिर मेमोरियल ट्रॉमा सेंटर ले गए। डॉक्टर फैसल कि देख रेख में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कराई तो पता चला कि उनके पेट में करीब 15 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर है।जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन का निर्णय लिया।चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक लगभग 15 किलो वजन का ट्यूमर निकाल दिया।डॉक्टर फैसल खान ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीज़ की पहले की अपेक्षा काफी सेहत में सुधार है।मीना देवी ने सफल उपचार के लिए चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि यदि पेट का आकार असामान्य रूप से बढ़ रहा हो,लगातार सूजन बनी रहे या वजन बढ़ने जैसा महसूस हो,तो बिना देर किए विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच अवश्य कराऐ।
