फरिहा आजमगढ़ l आजमगढ़ के निजामाबाद थाने में बाकायदा पासपोर्ट के नाम पर धनउगाई की जा रही है जिसमें आवेदकों से ₹1000 से लेकर ₹2000 तक लिया जा रहा है जिसका ताजा उदाहरण नाम ना बताने की शर्त पर फरिहा चौकी क्षेत्र के सुराई गांव निवासी अपना और दो भाइयों सहित अपनी मां का पासपोर्ट आवेदन किया था पासपोर्ट की रिपोर्ट लगवाने के लिए आवेदन के एक सप्ताह बाद निजामाबाद थाने पर पहुंचा थाने पर तैनात पासपोर्ट मुंशी द्वारा ₹2000 की डिमांड की गई जबकि आवेदक द्वारा ₹700 किसी तरीके से व्यवस्थित करके दिया भी गया उसके बावजूद कर्मचारियों ने और पैसे की डिमांड की आवेदक द्वारा असमर्थता जाहिर करते हुए अपने घर के कमरे में किराए पर रहने वाले पत्रकार से जब बात करवाई तब मामला शांत हुआ उसके बावजूद भी कई अनुचित बातें आवेदक को सुनाया गया इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद राकेश कुमार सिंह से भी मैंने सोमवार को बात किया था तो उन्होंने का कोई पैसा नहीं लगता है लेकिन पैसे के संबंध में कोई भी जानकारी पूछना अनुचित समझा जब सोशल मीडिया इत्यादि पर मामला आगे बढ़ा तब थाने के कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए l
