माहुल(आजमगढ़)। स्थानीय नगर और आसपास के शिया बाहुल्य गावो में दसवीं मोहर्रम पर शुक्रवार को ताजिया जलूस निकाल कर मातम किया गया।इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष अहरौला मन्तोष सिंह,चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल,राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव और लेखपाल सौरभ कुमार राय के साथ ही साथ पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा। कर्बला की जंग में दीन और ईमान की रक्षा के लिए हजरत इमाम हुसैन ने अपने साथियों के साथ प्राणों की आहुति दे दिया। उन्हीं की याद में शिया समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले मोहर्रम के त्यौहार के दसवें दिन यौम _ए आशुरा पर माहुल नगर के इमामबाड़े से अलम और ताज़िए के साथ जलूस निकला जो यहां की देवढ़ी तक गया वहां से जुलूस कुरैशी चौक तक आया वहाँ पर मौलाना कासिम ने तकरीर किया जिसमें उन्होंने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत और दीन इमान की रक्षा के बारे में बताया।उसके बाद ताजिया जलूस यहां के चकमकसूद जहा गांव स्थित कर्बला तक गया कहा ताजिया दफन कर दिया गया। इसी तरह क्षेत्र के कन्दरी, समैंसा तकिया गुलाम अली शाह, रसूलपुर अहमद अली, मक्खापुर, अतरडीहा आदि गांवों में शिया समुदाय के लोगों ने उपवास रख कर ताजिया जलूस निकाल कर उसे दफन किया गया। इस अवसर पर सैफ अब्बास रिजवी, जर्रार हुसैन, सैफी, छब्बन हसन, कैफ अब्बास रिजवी,सईद मेहद, वसीम हैदर, सब्बू नैयर हुसैन आदि रहे।।
