फूलपुर आजमगढ़ फूलपूर निजामाबाद मार्ग पर रविवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब लाहिडीह बाजार के पास दो बाइके आमने-सामने टकरा गई।हादसे में एक की मौत हो गई।इसमें बाइक के पीछे बैठा युवक राकेश घायल हो गया। वही दूसरे बाइक पर सवार घायल आकाश और अरुण थाना दीदारगंज के सरावां गांव निवासी है घायलों का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पत्नी काजल ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चमरा डीह मुंडियार गांव निवासी रमेश (35)अपने साथी राकेश के साथ एक शादी समारोह से बाइक से वापस घर जा रहे था। बाइक रमेश चल रहा था।रास्ते में लाहीडीह बाजार के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।इसमें बाइक पर पीछे बैठा रमेश घायल हो गया। घायल को लोगों की मदद से इलाज के लिए फूलपुर निजी अस्पताल भिजवाया।जहाँ पर रमेश की रास्ते में मौत हो गई गई।कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।विधिक कार्रवाई की जा रही है।
