लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील में सरकार की स्टैम्प व पंजीयन नीति (ई_पंजीयन)के खिलाफ सोमवार को दस्तावेज लेखक व स्टैम्प विक्रेताओं ने धरना दे कर तहसीलदार व उपनिबंधक के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया।जिससे निबंधन का कार्य ठप्प हो गया। दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व स्टैम्प विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने संयुक्त वार्ता में बताया कि सरकार निबंधन कार्य घर बैठे ही कराने की योजना बना रही है।जिससे दस्तावेज लेखक व स्टैम्प विक्रेता की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी जिससे पूरे प्रदेश में हजारों दस्तावेज लेखक व स्टैम्प विक्रेता बेरोजगार हो जायेंगे।उन्होंने कहा कि सरकार जब तक इस योजना को वापस नहीं लेती है तब तक हम लोग अनिश्चित कालीन धरना दे कर निबंधन कार्य को ठप्प करेंगे।धरना देने वालो में गामा तिवारी, सूर्य प्रकाश यादव, जय प्रकाश यादव, रामजीत , शशिकांत यादव,है शंकर सिंह,पंकज मिश्रा, शिवनाथ यादव, रामविलास सिंह, राजेंद्र प्रसाद मौर्या ,राजेश तिवारी,दिनेश यादव,अजय मिश्रा सहित काफी लोग उपस्थित थे।धरना से निबंधन कार्य ठप्प पड़ा हुआ है।
