फूलपुर आजमगढ़ दिनांक 10.06.2026 को वादी मुकेश पुत्र रमेश निवासी ग्राम टेऊंगा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 09.06.2026 को सायं लगभग 06:00 बजे उसके भाई राकेश पुत्र रमेश पर पुरानी रंजिश को लेकर धर्मेन्द्र, रविन्द्र, दीपक एवं कुलदीप निवासीगण सदरपुर बरौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा लाठी-डंडा एवं लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर अभियुक्तगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 194/2026 धारा 109(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 अजीज खान द्वारा की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.06.2026 को टेऊंगा नहर पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित चारों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद डंडा एवं एक अदद लोहे की रॉड/पाइप बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है। अभियुक्त धर्मेन्द्र पुत्र बनवारी लाल निवासी सदरपुर बरौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 32 वर्ष। रविन्द्र पुत्र बनवारी लाल निवासी सदरपुर बरौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 46 वर्ष। दीपक पुत्र रविन्द्र निवासी सदरपुर बरौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष। कुलदीप पुत्र रविन्द्र निवासी सदरपुर बरौली थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया एवं घटना में प्रयुक्त एक अदद डंडा एवं एक अदद लोहे की रॉड/पाइप बरामद किया। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- में उ0नि0 अजीज खान, का0 रोहित शर्मा, का0 राजकुमार, का0 सौरभ यादव एवं का0 अश्वनी यादव, थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ शामिल थे।
