माहुल(आजमगढ़)। नगर वार्ड नं0-3 गांधीनगर स्थित अहिरौला रोड पर डाकघर के बाहर लगा सरकारी हैंडपंप/नल पिछले करीब एक महीने से खराब पड़ा है। इसके चलते स्थानीय लोगों और राहगीरों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका बुधवार को शासन द्वारा मनोनीत सभासद सुजीत जायसवाल ‘आशु’ किसी कार्य से डाकघर पहुंचे, जहां डाकघर के कर्मचारियों ने उन्हें खराब पड़े सरकारी नल की समस्या से अवगत कराया। इस दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए सभासद सुजीत जायसवाल ने तत्काल नगर के अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्रा से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी ने जल्द से जल्द नल की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिव प्रसाद यादव (पोस्टमैन), ओमप्रकाश जायसवाल, सोमनाथ यादव (पोस्टमैन), हरिचंद यादव, विनोद यादव, भागीरथी, मुकेश शर्मा, अमित यादव, जंगबहादुर यादव सहित अन्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि नगर प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर पेयजल व्यवस्था बहाल करेगा, जिससे आम लोगों को राहत मिल मिलेगी।।
