फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के चमावा गांव के पास शनिवार को लगभग एक बजे दिन में सड़क हादसा हो गया।शाहगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।एम्बुलेंस की मदद से घायल को तत्काल फूलपुर सीएचसी पहुंचाया गया।जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मिली जानकारी के अनुसार पवई थाना क्षेत्र के ओरिल खपड़िया चक गांव निवासी प्रदीप (26 )और निजामाबाद थाना क्षेत्र के धन्नीपुर विसराई गांव निवासी विपिन कुमार 25 एक ही बाइक पर सवार होकर रविवार को शादी का सामान लेकर फूलपुर से घर जा रहे थे अभी मुख्य मार्ग चमावा मोड़ पर पहुंचे थे कि शाहगंज की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक पर पीछे बैठे प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर आ गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कोतवाली में परिजन भी पहुंच गए।विपिन कुमार दो भाई दो बहनों में सबसे बड़ा था।कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमारी के लिए भेज दिया गया घटना की जांच की जा रही है।
