आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के कोलहटा कमाल ग्राम सभा में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक शुक्रवार की सुबह के समय घर के बाहर खेत में शौच करने के लिए गया हुआ था उसी समय बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हुई और तेजी से बिजली चमकने लगी। उसी की चपटे में धर्मराज राजभर आ गए इनकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है|मृतक के चार बच्चे थे जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां है अभी तक किसी की शादी नहीं हुई है घर का इकलौता कमाने वाले यही थे युवक के ऊपर बिजली गिरते ही किसी व्यक्ति ने देखा घर वालो को इसकी सूचना दी आनंद फानन में घर वाले दौड़ते हुए गए बिजली इतनी तेज गिरी थी कि उनका शरीर पूरी तरह से झुलस गया घर के लोग युवक को नजदीकी एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। मौके पर महाराजगंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर गई और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
