फूलपुर आजमगढ़ कुर्बानी का पर्व बकरीद शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई।इसकी अध्यक्षता सीओ किरन पाल सिंह ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक,ग्राम प्रधान,जन प्रतिनिधि एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है।पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा और सहयोग के लिए 24 घंटे तत्पर है।क्षेत्रवासी बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।किसी प्रकार अफवाह न फैलाएं। सीओ किरन पाल सिंह ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए तथा शासन-प्रशासन के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।कोई नई परंपरा शुरू न की जाए।सामूहिक कुर्बानी के दौरान बेहतर होगा कि सीसी कैमरा लगाए और चारों तरफ पर्दा लगाकर आड़ करे। विवादित जमीन पर कुर्बानी कदापि न करे।लोग धार्मिक स्थान पर ही नमाज अदा करे।सड़क पर नमाज कत्तई अदा न करे।उन्होंने कुर्बानी से जुड़े फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की भी चेतावनी दी।कहा कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।इसके अलावा कुर्बानी के बाद अवशेषों को सार्वजनिक स्थानों पर न फेंके बल्कि उसे गड्ढा खोदकर दबा दें।गांव में साफ सफाई के लिए ग्राम प्रधानों को और नगर में ईओ को निर्देश दिए गए।इस मौके पर एसआई दिनेश त्रिपाठी,अजीज खान,हेड मुहर्रिर निजामुद्दीन, दिनेश वर्मा,प्रदीप भारती, अब्दुल रहमान,मोहम्मद आरिफ अब्दुर्रहमान,सूफियान,फरहान, आयाज खान,प्रधान अंजर, फरहान,सेराज अहमद,राजीव यादव,मकसूद,सुहेल अहमद, मौजूद रहे।
