माहुल(आजमगढ़)। विद्युत उपकेंद्र माहुल से क्षेत्र में की जाने वाली विद्युत आपूर्ति गुरुवार को सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे तक बाधित रहेगी। विद्युत उपखंड अधिकारी माहुल महेश गुप्ता ने बताया कि फूलपुर से उपकेंद माहुल तक 33/11के वी ए की नई विद्युत आपूर्ति की लाइन का निर्माण किया जा रहा। जिसके कारण सुरक्षा की दृष्टि से छः घंटे तक विद्युत आपूर्ति क्षेत्र में नहीं हो सकेगी उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील भी किया।।
