आजमगढ़, फूलपुर थाना मुबारकपुर पुलिस ने फरार अभियुक्त के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है। उप निरीक्षक धर्मराज यादव के नेतृत्व में 84-BNSS के तहत उद्घोषणा की नोटिस अभियुक्त के घर पर चस्पा की गई। अभियुक्त शम्भू कुमार पुत्र टिंकू, निवासी ग्राम-गाठी, थाना-फूलपुर का रहने वाला है। वर्तमान में अभियुक्त का पता ग्राम-गोबरहा, थाना-फूलपुर, आजमगढ़ है। थाना मुबारकपुर पुलिस द्वारा उप निरीक्षक धर्मराज यादव के नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस के साथ मिलकर अभियुक्त के निवास ग्राम गोबरहा में नोटिस चस्पा किया गया। कुर्की की यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। पुलिस ने अभियुक्त को जल्द से जल्द न्यायालय में हाजिर होने की चेतावनी दी है। हाजिर न होने पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
