लालगंज (आजमगढ़ ) भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं व दी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पश्चिम बंगाल,आसाम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। चीनी संघ लिमिटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि कान्त राय ने कहा कि लगातार तीन महीने बंगाल चुनाव में रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।चौंतीस वर्ष का कम्युनिस्ट शासन तथा पन्द्रह वर्ष टी एम सी शासन का उत्पीडन सहने के बाद बंगाल की जनता ने राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। ऐसी बंगाल की जनता के प्रति हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।भारतीय जनता पार्टी पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह ,दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह व मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बिना खून खराबा के बंगाल की जनता ने टी एम सी को सत्ता से बेदखल किया है।पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है। बंगाल,आसाम तथा पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत का परचम लहरा कर यह साबित कर दिया है कि जातिवाद की राजनीति समाप्त हो रही है।अब विकास ही चुनाव का मुख्य मुद्दा है। इसअवसर पर मण्डल अध्यक्ष पल्हना कवीन्द्र प्रताप सिंह,आनंद राय, अवनीश राय, आशुतोष राय,प्रसिद्ध नारायण सिंह, संतोष सिंह, शिवेंद्र राय, विनय चतुर्वेदी, देवेंद्र नाथ पांडेय, हरी यादव,विशाल चौहान,रोहित चौहान, मनोज राय, गणेश राय, सन्तोष सिंह आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।
