फूलपुर आजमगढ़ प्रभारी निरीक्षक फूलपुर सच्चिदानंद यादव का स्थानांतरण हो गया बुधवार को कोतवाली कार्यालय में उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह में उन्हें पत्रकारों अधिवक्ताओं, व्यापारियों ने सम्मानित किया।सम्मान समारोह में कोतवाल के लोगों के बीच सौहार्द का वातावरण बनाए जाने को लेकर सराहना के स्वर भी गूंजते रहे। विदाई समारोह में शामिल होने के लिए अम्बारी चौकी इंचार्ज सतेन्द्र कुमार भी पहुंचे।कोतवाल सच्चिदानंद ने कहा कि जनता के विश्वास को अर्जित कर ही पुलिस अपराध नियंत्रण के लक्ष्य को सफल बना सकती है।एसएसआई गंगाराम बिंद ने कोतवाल के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि एक दूसरे के सहयोग से ही किसी काम को बेहतर अंजाम दिया जा सकता है।दीवान प्रदीप भारती ने कहा की हस्तांतरण एक प्रशासनिक प्रक्रिया है।आना और जाना लगा रहता है,सर के साथ रहकर बहुत कुछ सीखने को मिला। इस अवसर पर तहसील संघ के पूर्व मंत्री संजय यादव,महेन्द्र यादव,शीला चौरसिया,दीपा चौहान,सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
