फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी गैंगस्टर फैजान उर्फ नाटे को शानिवार को दुर्वासा पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।कोतवाली प्रभारी सच्चिदानन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शनिवार को क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दुर्वाषा पुल के पास से अभियुक्त फैजान उर्फ नाटे पुत्र मुहम्मद निवासी मेहियापार थाना अहरौला को समय 06:05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी का गैंग संचालित करता है तथा अपनी सुरक्षा हेतु अवैध असलहा रखता है।विरोध होने पर वह असलहे के बल पर धमकी देकर फरार हो जाता था।
