फूलपुर आजमगढ़ थाना फूलपुर पर वादिनी मेवाती देवी पत्नी लालबहादुर, ग्राम पेड़रा गंगापुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ उम्र 48 वर्ष द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दी गयी कि अभियुक्त केसरी चौहान पुत्र बासुदेव चौहान निवासी ग्राम मेहमौनी थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा व्यक्तिगत रंजिश के चलते थाना फूलपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बैसाडीह में वादिनी के पुत्र राकेश पुत्र लाल बहादुर, निवासी ग्राम पेड़रा गंगापुर, थाना सरायमीर, उम्र लगभग 26 वर्ष पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, जिसमें उसके दाहिने बाजू में गोली लगी है । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0–146/2026 धारा 109/126(2)/352 बीएनएस व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के उपरांत अभियुक्त फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे था, दिनांक 19अप्रैल 2026 को थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द मय पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि वांछित अभियुक्त केसरी चौहान मोटरसाइकिल से सिकरौर की ओर से फूलपुर की तरफ आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा भोरमऊ पुलिया के पास खोजापुर मोड़ पर घेराबंदी की गई। संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी देने के बावजूद अभियुक्त द्वारा लगातार फायरिंग की गई। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। तत्पश्चात अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी फूलपुर भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर किया गया। अभियुक्त के पास से 02 अदद देशी तमंचा .315 बोर (01 मुठभेड़ के दौरान एवं 01 मारपीट के घटना स्थल से) 01 अदद जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 01 अदद सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल 02 मोबाइल फोन, नगदी व अन्य सामग्री (अभियुक्त की जामा तलाशी से) से पुलिस ने बलराम किया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने व्यक्तिगत रंजिश के चलते जानलेवा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था तथा गिरफ्तारी से बचने हेतु अवैध असलहा लेकर घूम रहा था। अभियुक्त केसरी चौहान के विरुद्ध *हत्या, चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 से अधिक गंभीर अभियोग विभिन्न जनपदों/राज्यों* में पंजीकृत हैं। दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण फील्ड यूनिट द्वारा कर साक्ष्य संकलित किए गए हैं। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द मय हमराह,थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, व0उ0नि0 गंगा राम बिन्द मय हमराह,थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उ0नि0 नवनीत सिंह मय हमराह,थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह,थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ शामिल थे।
