फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई।इस दौरान एक महिला को काफी चोट आई उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।परिजन वाराणसी स्थित बीएचयू लेकर चले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजन शनिवार को लाश फूलपुर कोतवाली लेकर आए जहां मृतका की लड़की पूजा यादव ने पट्टीदारों के खिलाफ तहरीर दिया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में सावित्री देवी और उनके पट्टीदारों के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है।सावित्री देवी का पति सुरेंद्र वाराणसी में ऑटो चलाता है।बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।किसी ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा लिया दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाई।इसी बीच पट्टीदारों ने सावित्री देवी 52 को मारपीट कर घायल कर दिया परिजन फूलपुर प्राइवेट अस्पताल ले गए वहां से बीएचयू लेकर चले गए जहां डाक्टरों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया।सावित्री के दो लड़की और एक लड़का है।
