लालगंज (आजमगढ़)पूर्व विधायक एवं पूर्व उपाध्यक्ष ,पूर्वांचल विकास बोर्ड उ०प्र० नरेंद्र सिंह की पत्नी गोदावरी सिंह के निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।गोदावरी सिंह बाल विहार मन्दिर गोरखपुर में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त थीं। इस समय वह लगभग 74 वर्ष की थी। सेवानिवृत्ति के बाद वह अपने गोरखपुर आवास पर ही रहती थीं।उनको दो पुत्र हैं । बड़े पुत्र मनीष सिंह फैजाबाद कृषि विश्वविद्यालय में कार्यरत है तथा छोटे पुत्र दीपक सिंह रिलायंस इंडस्ट्री में अधिकारी हैं।और एक पुत्री महिमा सिंह हैं जो मुम्बई में रहती हैं। गोदावरी सिंह के निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। विधायक नरेंद्र सिंह उस समय अपने लालगंज क्षेत्र में ही थे ।जब उन्हें पत्नी के देहावसान का समाचार मिला तो तुरंत गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर दिए। गोरखपुर में उनका अंतिम संस्कार होगा। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि गोदावरी सिंह अत्यंत मृदुभाषी थीं। वह एक योग्य गृहिणी तथा कुशल शिक्षका थीं । वह एक योग्य प्रशासक भी थीं।उनका जाना हम सबके लिए एक बड़े अभिभावक के जाने के समान है।
