अतरौलिया आजमगढ़ अतरौलिया थाना क्षेत्र में बहु प्रतीक्षित तीन पुलिस बूथों का शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक देहात चिराग जैन द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया , जिसमे पुलिस बूथ अतरैठ, पुलिस बूथ टोल प्लाजा लोहरा तथा पुलिस बूथ बढ़या शामिल है ।तीनों ही बूथ अतरौलिया थाने की सीमा पर स्थित है,तथा अपराध नियंत्रण की दृटिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है और इन तीनो बूथों की लगभग 4 वर्षो से लोगो द्वारा माग की जा रही थी। जनता के सहयोग से बने इन तीनो बूथों पर पुलिस की तैनाती भी कर दिया गया ,बढ़या पुलिस बूथ पर थाने में तैनात दरोगा पवन कुमार सिंह को यहां का पहला इंचार्ज बनाते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कहा है, आज तीन अतरौलिया में और एक महाराजगंज में पुलिस बूथ का उद्घाटन किया ,इन पुलिस सहायता केंद्र का मुख्य उद्देश्य है कि आने वाले फरियादियों को निष्पक्ष तथा संतोष जनक कार्यशैली से उनकी शिकायतों को सुनना था उसका निदान करना जिससे अनावश्यक रूप से थाने का चक्कर न लगाना पडे। उन्होंने कहा कि इन पुलिस सहायता केन्द्रों के माध्यम से गोकशी तथा महिला सबंधित गंभीर अपराधों पर नियंत्रण करना है। उन्होंने चौकी निर्माण में विभाग के तथा समाज की जो संभ्रांत लोगों ने मदद की है उनको बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और कहा कि समाज के इन जैसे संभ्रांत व जिम्मेदार लोगों प्रयासों से उनके सहयोग से इस तरह से इस बूथ का निर्माण हुआ है।इस मौके पर प्रमुख रूप से क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी, थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ,उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह ,मयंक सिंह, शाहिद खान ,गोविंद मौर्य ,संत कुमार ,सोनू यादव ,उमेश यादव, अखंड सिंह, सोनू सिंह प्रधान, नरेंद्र यादव प्रधान ,जितेंद्र कुमार यादव सहित आदि लोग थे।
रिटायर क्षेत्राधिकारी व चार सेवानिवृत्त दरोगा सहित 51 चौकीदारों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
बढ़या पुलिस सहायता केंद्र के उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनील कुमार सिंह ,व पुलिस अधीक्षक देहात चिराग जैन तथा क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी द्वारा अतरौलिया क्षेत्र के चिश्तिपुर ग्राम निवासी सेवानिवृत्ति क्षेत्राधिकारी राम चेत गौड़, दरोगा रामसूरत यादव, पूर्व दरोगा तीर्थुराम ,पूर्व दरोगा रंजीत यादव पूर्व दरोगा राम नवल को अंग वस्त्रम दे कर संमानित किये। इसके अलावा एस डी ग्लोबल पब्लिक स्कूल मदियापार की छात्राओं को कलम पेन पर्श देकर सम्मानित किया तथा 51 चौकीदारों को टार्च तथा सीटी देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चौकीदार हमारे विभाग के बड़े महत्वपूर्ण अंग है जिनका उपयोगिता विभाग समय-समय पर करता रहता है । बच्चों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह बच्चे देश के भविष्य हैं अभी से इनके अंदर पुलिस की जो छवि बनाई जाएगी वह जीवन भर अनुसरण करेंगे।
