फरिहा आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक पर बुधवार रात्रि करीब 10:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप और ट्रक में फरिहा चौक पर टक्कर में पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर चौक पर बने पुलिस बूथ में जा घुसा।स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस बूथ पर आमतौर पर दो से तीन पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। गनीमत रही कि बूथ खाली था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और बाजार के व्यक्तियों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष निजामाबाद हीरेंद्र प्रताप सिंह में बताया कि ट्रक और पिकअप में टक्कर हुई है घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
