माहुल(आजमगढ़)। नगर पंचायत माहुल के वार्ड नं0 नौ सुबास चन्द्र बोस नगर में नाली निर्माण कार्य को मंगलवार को जिलामंत्री दिलीप सिंह के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मानक के अनदेखी का आरोप लगाते हुए रोकवा दिया।
नगर पंचायत द्वारा वार्ड नं0 नौ सुभाषचंद्र बोस नगर में ठेकेदार के माध्यम से 46 मीटर इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा। कार्य की शुरुआत में रास्ते के बीच में सर्व प्रथम नाली का निर्माण शुरू कराया गया, पर ठेकदार द्वारा प्रस्ताव के विपरीत 20फीट जगह छोड़ कर कार्य को शुरू किया गया। यही नहीं निर्माण कार्य में सफेद बालू और घटिया सीमेंट के उपयोग के साथ ही साथ तमाम तरीके की अनियमितता की जा रही।जिसे देख भाजपा जिलामंत्री दिलीप सिंह के नेतृत्व में पहुंचे जिला कार्यसमिति के सदस्य अजय श्रीवास्तव ने पहले तो ठेकेदार से यह पूछा कि प्रस्ताव जहां से है उसको छोड़ कर क्यों कार्य हो रहा तो ठेकेदार ने कहा कि चेयरमैन ने वहां से कार्य शुरू करने से मना किया है। जिसे सुन भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और निर्माण कार्य रोकवा दिया। इस मौके पर भाजपा माहुल मंडल अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय मंडल उपाध्यक्ष, आशीष सिंह युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य, हरिकेश गुप्ता, अजीत यादव आदि रहे।। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी माहुल अवधेश मिश्र का कहना है कि मानकों की अनदेखी की शिकायत मिली है। किसी भी दशा में मानकों का उल्लंघन बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जांच के बाद कार्यवाही होगी।।
