लालगंज (आजमगढ़)समाजवादी पार्टी विधानसभा लालगंज की मासिक बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय लालगंज पर विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई ।बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक बेचई सरोज ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश मे भाजपा सरकार पीडीए के लोगो का उत्पीड़न कर रही है आज प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गयी है बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष राजनरायन यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार मे आज किसान नौजवान छात्र बुनकर सभी लोग परेशान हैं ।अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के लोगो के साथ आज जाति देख कर कार्रवाई की जा रही है आज जिस प्रकार से पिछड़ी जाति एवं अनुसूचित जाति के बेरोजगारो के साथ भेदभाव किया जा रहा है ।वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है पूरे प्रदेश की निगाहें आज समाजवादी पार्टी के मुखिया माननीय अखिलेश यादव की तरफ लगी है ।आज प्रदेश की जनता बदलाव के मूड मे है बैठक को चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव गोविन्दा गौतम ने भी संबोधित किया इस अवसर पर नदीम अहमद अशोक प्रजापति, जय सिंह चौहान ,दीपक मौर्य, आलोक राजभर ,गणेश मौर्य, दुखंती सरोज महिला नेत्री चंदा चौहान ,साहबलाब यादव, नूर आलम, रम्मन यादव ,राजकमल सरोज, पवन यादव ,विनोद यादव ,ओमप्रकाश यादव ,राजू यादव, शैलष यादव आदि लोग उपस्थित थे
