लालगंज (आजमगढ़)क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव में उद्योगपति कंचन सिंह के आवास पर सोमवार क़ो डीएचपी समाज सेवी ग्रुप द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर ठोस पहल करना रहा।बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में बढ़ती समस्याओं जैसे सड़क की खराब स्थिति, साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल संकट और बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त की। डीएचपी समाज सेवी ग्रुप के संयोजक इंजिनियर मुंबई धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि आम जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है, लेकिन कई स्थानों पर लापरवाही देखी जा रही है।इस दौरान संगठन द्वारा निर्णय लिया गया कि संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध तरीके से अपने संगठन के माध्यम से जन आंदोलन भी किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।बैठक में उपस्थित उद्योग पति कंचन सिंह ने लोगों से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दिलाया। संरक्षक भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया और समाजहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। इससे पूर्व संगठन के लोगो ने कठउनी, गड़ौली, रेवसा आदि गावो में भ्रमण करते हुए लोगो से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा।इस अवसर पर अध्यक्ष हिंदुस्तानी रमेश, कंचन सिंह, इमामुद्दीन,धर्मेन्द्र सोनकर, भानु प्रताप सिंह, दीनदयाल मौर्या, हर्ष नारायण सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
