फूलपुर आजमगढ़ दिनांक 10 फरवरी 2026 को मो0 अबु हमजा पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी सतुवहिया, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के बच्चे द्वारा मोबाइल पर गेम खेलते समय अनजाने में ₹27,000/- किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए। आवेदक को साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई (Ack No. 33102260031205)। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया। आवश्यक कार्यवाही के उपरांत पूर्ण ₹27,000/- की धनराशि आवेदक के खाते में साइबर टीम, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा सकुशल वापस करा दी गई। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें या नजदीकी थाना/ साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
