फूलपुर आजमगढ़ एफएससी इंडिया लिमिटेड की ओर से फूलपुर ब्लाक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के लिए डिजिटल वित्तीय साक्षरता पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ।इसका लक्ष्य प्रतिनिधियों को डिजिटल लेनदेन,वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता और ई-गवर्नेंस से जोड़कर ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाना रहा।विशेषज्ञों ने डिजिटल भुगतान, डीबीटी, यूपी आई,ऑनलाइन बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी।प्रशिक्षण के पहले दिन सरकारी योजनाओं के ऑनलाइन क्रियान्वयन और पंचायत स्तर पर वित्तीय अनुशासन के तरीकों पर भी चर्चा हुई।प्रशिक्षिका खुशी प्रजापति ने कहा कि डिजिटल माध्यम समय-संसाधन बचाते है और भ्रष्टाचार रोकते है।ट्रेनर पवन बृजेश यादव ने डिजिटल साक्षरता को जरूरी बताते हुए नियमित अभ्यास पर जोर दिया। इस दौरान प्रधानों को किट वितरित किए गए।इस अवसर पर प्रधान राम सिंगार यादव, उमाशंकर यादव,हरेन्द्र चौहान राम अवतार,दिलीप यादव, रामसहाय चौहान, राहुल यादव, धर्मेंद्र गौड,रविन्द्र यादव मौजूद रहे।
