महराजगंज आजमगढ़ महाराज नगर स्थित भैरव धाम से भगवान शिव की भव्य बारात श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा |शिवभक्तों की भारी भीड़ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया| बारात में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुनों और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए|शिव बारात में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया| विशेष रूप से शिव तांडव और भगवान शिव पार्वती के नंदी पर बैठे बारात लेकर जाते हुए झांकी आकर्षण का केंद्र रही| छोटे-छोटे बच्चों ने भी भगवान शिव, नंदी और गणों का रूप धारण कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई | बारात भैरव धाम से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बजरंग चौक, पंडित लक्ष्मीकांत चौक होते हुए सहदेवगंज चौक के रास्ते थाना परिसर पहुंचा| जहां प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य नेये बारातिओं का स्वागत किया |पुनः मंदिर परिसर में पहुंची, जहां आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया गया।आदि पुरुष भगवान शिव और आदिशक्ति के परिणय संस्कार का महापर्व शिवरात्रि संसार में धर्म, नैतिकता, मानवता की स्थापना तथा प्रकृति व शक्ति का अद्भुत संयोग है |शादी समारोह में ब्रम्हा, विष्णु सहित कई देवताओं के किरदार में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी| शिव बारात पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निकाली गयी| बारात भ्रमण के दौरान हर चौक चौराहों सहित रास्तों पर भी पुलिस बल तैनात रही और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा| आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव बारात का आयोजन हर्षोल्लास और शांति के साथ सम्पन्न हुआ|शिव बारात ने पूरे नगर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर दिया |
