माहुल(आजमगढ़)। क्षेत्र के मार्टीनगंज बाजार स्थित जायसवाल ऑटो सेल्स बजाज एजेंसी पर बुधवार को पल्सर एन 160 गोल्ड यूएसडी सिंगल सीटर बाइक की लांचिंग की गई।इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत मार्टिनगंज सौरभ सिंह बीनू के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न हुआ । बजाज एजेंसी के मालिक रमेश जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर इंद्रेश गुप्ता गुड्डू प्रधान सुनील जायसवाल प्रधान अरविंद जायसवाल प्रधान विकास राय पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्टिनगंज माहुल नगर पंचायत प्रत्याशी सुजीत आशु जायसवाल अतुल सिंह बुलेट प्रधान डॉक्टर एसपी राय डॉ मनोज विनय सिंह श्रीकांत जायसवाल सचिन गुप्ता सभासद प्रवीण सिंह गोलू सुक्खू प्रसाद यादव पवन सिंह प्रधान यशवंत यादव आदि उपस्थित रहे।।
