
लालगंज (आज़मगढ़ )पूर्व ब्लॉक प्रमुख 88 वर्षीय अलीम बेग के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहरलालगंज (आज़मगढ़ )पूर्व ब्लॉक प्रमुख 88 वर्षीय अलीम बेग के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर शनिवार को दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।देवगांव बाजार निवासी अलीम बेग का शुक्रवार की रात्रि में निधन हो गया।निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी।अलीम बेग अपने युवावस्था में श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज लालगंज में अध्यापक के रूप में कार्यरत थे।राजनीतिक सक्रियता के चलते उन्होंने अध्यापक पद से त्यागपत्र दे कर कांग्रेस पार्टी की राजनीति करना शुरू कर दिया।क्षेत्र में उनकी पहचान मास्टर अलीम बेग के रूप में होने लगी ।पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर जनता दल में शामिल हो गए।जनता दल से टिकट न मिलने पर 1989 में विधानसभा का चुनाव निर्दल लड़कर दस हजार से अधिक मत प्राप्त कर क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति बना लिए।ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए।बसपा की जोरदार उपस्थिति को भांपकर बसपा में शामिल हो गए।दर्जनों विद्यालयों के प्रबंधसमिति से जुड़ने के साथ साथ ही क्षेत्र के लोगों के सुखदुःख में शामिल होना उनकी एक पहचान थी।मास्टर अलीम बेग का पैतृक गांव बैरिडीह है उनके पिता लालगंज बाजार में मकान बनवा लिए थे।जहां पर कुछ दिन रहने के बाद मास्टर अलीम बेग ने अपना मकान देवगांव बाजार में बनवा कर वही रहना शुरू कर दिया।लालगंज के मकान में उनके भाई व भतीजा लोग रहते है।मास्टर अलीम बेग के निधन का समाचार सुनते ही सभी दल के लोग उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दे रहे है।शनिवार को दोपहर बाद 3:30 बजे बैरिडीह गाँव मे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा शनिवार को दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।देवगांव बाजार निवासी अलीम बेग का शुक्रवार की रात्रि में निधन हो गया।निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी।अलीम बेग अपने युवावस्था में श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज लालगंज में अध्यापक के रूप में कार्यरत थे।राजनीतिक सक्रियता के चलते उन्होंने अध्यापक पद से त्यागपत्र दे कर कांग्रेस पार्टी की राजनीति करना शुरू कर दिया।क्षेत्र में उनकी पहचान मास्टर अलीम बेग के रूप में होने लगी ।पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ कर जनता दल में शामिल हो गए।जनता दल से टिकट न मिलने पर 1989 में विधानसभा का चुनाव निर्दल लड़कर दस हजार से अधिक मत प्राप्त कर क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति बना लिए।ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए।बसपा की जोरदार उपस्थिति को भांपकर बसपा में शामिल हो गए।दर्जनों विद्यालयों के प्रबंधसमिति से जुड़ने के साथ साथ ही क्षेत्र के लोगों के सुखदुःख में शामिल होना उनकी एक पहचान थी।मास्टर अलीम बेग का पैतृक गांव बैरिडीह है उनके पिता लालगंज बाजार में मकान बनवा लिए थे।जहां पर कुछ दिन रहने के बाद मास्टर अलीम बेग ने अपना मकान देवगांव बाजार में बनवा कर वही रहना शुरू कर दिया।लालगंज के मकान में उनके भाई व भतीजा लोग रहते है।मास्टर अलीम बेग के निधन का समाचार सुनते ही सभी दल के लोग उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दे रहे है।शनिवार को दोपहर बाद 3:30 बजे बैरिडीह गाँव मे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा