आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी एवं कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन त्रिशूल के क्रम में दिनांक 22/23.11.2026 की रात्रि में समय करीब 00:55 बजे थाना मुबारकपुर पुलिस टीम द्वारा बावन बीघा पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा 02 संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी से कुल 01 किलो 16 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ (हेरोइन), 02 डिब्बे रासायनिक पदार्थ (ब्रुसीन), 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 02 मोबाइल फोन एवं 1,130 रुपये नकद बरामद करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामद हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 02 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है।जिन दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया उनके नाम मो0 शाहिल पुत्र समसुद्दीन निवासी कोटकिला बारहदरी शाहीन कॉलोनी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष। एवं जीशान पुत्र साजिद निवासी कोटकिला नाला धर्मू, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष। है, गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछताछ बताया कि वे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं। अभियुक्त हीरापट्टी से ब्रह्मस्थान जाने वाले रास्ते पर दो व्यक्तियों से मादक पदार्थ प्राप्त कर उसे बिक्री करने के लिए स्कूटी से ले जा रहे थे। अभियुक्त स्कूटी की डिग्गी में मादक पदार्थ के पैकेट, इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं रासायनिक पदार्थ के डिब्बे रखकर परिवहन कर रहे थे। अभियुक्तों द्वारा बताए गए अन्य व्यक्तियों के संबंध में अग्रिम जांच एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तों से कुल 01 किलो 16 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ (हेरोइन), 09 पैकेट, 02 डिब्बे रासायनिक पदार्थ (ब्रुसीन), प्रत्येक 25 ग्राम, 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, बरामद किया गया बरामद स्कूटी संख्या UP 50 DC 7670 को (धारा 60(3) एनडीपीएस एक्ट के तहत सीज) किया गया इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के पास से 02 मोबाइल फोन (01 ओप्पो एवं 01 आईफोन एवं कुल 1,130 रुपये नकद बरामद किया गया, अभियुक्तो के विरुद् मु0अ0सं0 402/2026 धारा 8/21/22/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विश्वदीप सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर, हे0का0 दीपक कुमार, का0 छोटेलाल गोड़, का0 गोविन्दा, का0 रामाकान्त यादव एवं का0 नन्दलाल कुशवाह सिंह शामिल थे। आजमगढ़ पुलिस की अपील किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना फोटो, वीडियो एवं लोकेशन सहित व्हाट्सएप नंबर *91518 28820 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
