फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर नगर पंचायत के नागा बाबा सरोवर पर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान करने वाले महादानियो की लंबी लाइन लग गयी।इस दौरान लगभग 400 लोगो ने रक्तदान किया।रक्तदान करने वाले महादानियो को सम्मानित किया गया।नागा बाबा सरोवर पर रक्तदान राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उदघाटन समाजसेवी विवेक विश्वकर्मा की माता उर्मिला देबी ने किया।शिविर का आयोजन विवेक कुमार विश्वकर्मा पुट्टूर एवं सौरभ सिंह यादव के द्वारा किया गया।वही रक्तदान करने के लिए रक्तदानियों की लाइन लग गयी।रक्तदान सैकड़ों लोगों ने रक्तदान दिया।इस अवसर पर सुनीता यादव, शैलेश यादव,गोबिंद यादव , गुलजार शेख,बृजभान यादव शिशु प्रजापति,सौरभ सिंह यादव,ममता जायसवाल, सुनीता यादव,मीरा यादव सीमा यादव,बिबेक प्रजापति, अजय यादव सहित 400 लोगो ने रक्तदान किया।
