माहुल(आजमगढ़)। लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ महिलाओं ने मनाया। छठ पर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की। शाम होते ही विभिन्न पोखरों एवं घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा सामग्री एवं प्रसाद के साथ घाटों पर पहुंचीं। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ घाटों पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने छठी मैया के गीत गाए और पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई दी। पर्व को लेकर घाटों पर साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं। छठ महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं ने अपने परिवार तथा समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। अब व्रती महिलाएं अगले दिन उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन करेंगी। इस अवसर पर व्यवस्था को लेकर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों में अमित सिंह, अश्वनी सिंह, संतोष सिंह चन्दन सिंह, इन्द्रेश यादव, देवेन्दर यादव, कमला पति शुक्ला, दिव्यांश सिंह, रामपाल सिंह आदि रहे !
